नवतपा की संकल्पना उत्तर भारत की, यहां तो नक्षत्र की दृष्टि से प्री मानसून शावर के आसार

विदर्भ में थोडा कम हुआ पारा, हवाओं की बदली दिशा

* अमरावती और आसपास अब 28 तक 44 डिग्री, उसके बाद घसरेगा तापमान
अमरावती/दि.25 – बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश तक कम दबाव की द्रोणीय स्थिति के कारण हवाआेंं की दिशा बदल गई है. विदर्भ मध्य भारत की ओर अब अरब सागर से बहती हवाएं आ रही है. जिसके कारण पारा थोडा कम हुआ है. इतना ही नहीं अमरावती और आसपास 27-28 मई तक तापमान 44 डिग्री अधिकतम रह सकता है. इसके बाद तो पारा तेजी से घसरेगा. यह अनुमान प्रसिध्द मौसम विज्ञानी प्रा. डॉ. अनिल बंड ने व्यक्त किया. उन्होंने यह भी कहा कि नवतपा की संकल्पना उत्तर भारत की है. यूपी और बिहार में इन दिनों गर्मी पूरा असर होती है. इसलिए वहां 9 दिन पारा चढने के कारण नवतपा कहा जाता है. बता दें कि मौसम विभाग ने आगामी 30 मई तक दक्षिण- पश्चिम मानसून के केरल में दस्तक देने की पूरी संभावना व्यक्त की है.
तथापि प्रा. डॉ. बंड ने विदर्भ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की है. कल 26 मई तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट रहने की भी बात कहीं है. उन्होंने बताया कि बंगाल की खाडी में 3 किमी उंचाई पर चक्राकार हवाएं बह रही है. हवाओं की दिशा अचानक परिवर्तित हो गई. विदर्भ और मध्य भारत में अब कुछ मात्रा में अरब सागर से आती हवाओं के कारण गर्मी थोडी काबू में आयी है. 28 मई के बाद पारा 2-4 डिग्री कम हो सकता है. इतना ही नहीं तो प्री मानसून बारिश भी आने की पूर्ण संभावना है. अमरावती और अकोला क्षेत्र में 29-30 मई को थोडी बहुत बारिश हो सकती है.
प्रा. बंड ने बताया कि 27 मई से रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है. मध्यपूर्व बंगाल की खाडी और दक्षिणी अरब सागर में मानसून पहुंच रहा है. उसकी आगे की चाल के लिए भी वातावरण अनुकूल रहने से 30 मई से पहले केरल पहुंचने की संभावना अधिक है. इसके बाद क्रमानुसार कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश में मानसून धडकने की संभावना बनती है.
* ब्रम्हपुरी देश में सबसे हॉट
इस बीच चंद्रपुर जिले का ब्रम्हपुरी शहर 47.3 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरे देश में रविवार को सबसे गर्म शहर रहा. उसी प्रकार विदर्भ के सभी भागों और जिलो में पारा 43 डिग्री के अधिकतम दर्ज किया गया. अभी भी दो दिनों की रेड चेतावनी मौसम विभाग ने दे रखी हैं. जिससे प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है.
* 13 लोगों की गई जान ?
अमरावती और यवतमाल जिले में पिछले 48 घंटे में उष्माघात से 13 लोगों की मृत्यु हो जाने का भयंकर समाचार है. बडनेरा के राजेश धनीराम राणा की अचानक तबियत बिगडी. दोनों दिव्यांग पैरों से दिव्यांग राजेश राणा को जिला सामान्य अस्पताल इर्विन लाया गया तो डॉक्टर्स ने जांच कर मृत करार दिया. ऐसे ही अचलपुर के नासीर शाह कदीर शाह (35) की नागपुर में उपचार दौरान मृत्यु हो गई. उसने एक बडे वाहन से बचने के लिए पुल से छलांग लगा ली थी. उधर यवतमाल जिले में विविध कारणों से 8 लोगों की मृत्यु हुई है. उष्माघात का भी कारण बताया जा रहा है.

Back to top button