क्रिकेटर वैभव सुर्यवंशी ने अमरावती आकर देखा था कॉमेडी शो
कॉमेडियन प्रवीण मोरे के शो में लगाई थी हाजरी

* कॉमेडियन प्रवीण मोरे के शो में लगाई थी हाजरी
* शहर में आईस्क्रिम खाने का भी लिया था आनंद
* ढाई माह पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम थी तलेगांव में
* वैभव के साथ टीम के हेडकोच संगकारा भी थे मौजूद
अमरावती/दि.25- आईपीएल टुर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहने के साथ ही टी-20 क्रिकेट मुकाबलों में भारतीय टीम का हिस्सा रहनेवाले विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सुर्यवंशी करीब एक माह पहले अमरावती शहर में थे. उस समय उन्होंने स्थानीय संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में कॉमेडियन प्रवीण मोरे का शो देखने के साथ ही उस शो का जमकर आनंद लिया था. साथ ही अमरावती शहर के एक आईस्क्रीम पार्लर में जाकर आईस्क्रीम भी खाई थी.
बता दें कि आईपीएल टुर्नामेंट का मौजूदा सीजन शुरू होने से करीब ढाई माह पहले राजस्थान रॉयल्स के टीम के खिलाडी तलेगांव शामजीपंत में स्थित राजस्थान रॉयल्स के हाय परफॉर्मन्स सेंटर यानी एचपीसी में ही थे. जहां पर उन्होंने दिन रात जमकर पसीना बहाते हुए टुर्नामेंट के लिए जबरदस्त प्रैक्टिस भी की. इसी दौरान करीब एक-डेढ माह पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहनेवाले वैभव सुर्यवंशी तथा हेडकोच कुमार संगकारा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमरावती आए थे और उन्होंने स्थानीय संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में करीब दो-ढाई घंटे तक नाटक देखने का आनंद भी लिया था. उस समय शो के प्रस्तुतकर्ता प्रवीण मोरे के साथ क्रिकेटर वैभव सुर्यवंशी ने कुछ सवाल- जवाब भी किए थे और प्रवीण मोरे द्बारा दिए गए जवाबों को सुनकर वैभव सुर्यवंशी काफी देर तक हंसते भी रहे. उक्त कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के धाकड बल्लेबाज वैभव सुर्यवंशी एवं हेड कोच कुमार संगकारा ने टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ शहर के एक नामांकित आईस्क्रिम पार्लर में जाकर आईस्क्रिम खाने का आनंद भी लिया था.





