‘इर्विन’ में आखिर एसी व कूलर की ठंडक का मजा कौन ले रहा?
ठंडी हवा के लिए लगाए गए 134 एसी व 131 कूलर

* फिर भी मरीजों को हो रही गर्मी व उमस की तकलीफ
अमरावती/दि.25- अप्रैल व मई माह के दौरान बढी जबरदस्त गर्मी की वजह से लोगबाग हैरान-परेशान हो गए है तथा उष्माघात के मरीजों की संख्या में अच्छी-खासी वृध्दि हो रही हैं. जिसके चलते जिला सामान्य अस्पताल में उष्माघात कक्ष तैयार करने के साथ ही सभी वार्डों में वातावरण को ठंडा बनाए रखने हेतु 134 एसी व 121 कूलर लगाए गए हैं. लेकिन इसके बावजूद कई वर्डों मेंं मरीज एवं उनके परिजनों को भीषण गर्मी व उमस की तकलीफ सहन करनी पड रही हैं. जिसके चलते सवाल उपस्थित हो रहा है कि आखीर 134 एसी व 131 कुलर की ‘हवा’ किधर जा रही है और इतने सारे एसी व कुलर की हवा कौन ‘खा’ रहा हैं.
बता दें कि इस समय अमरावती सहित समुचे विदर्भ क्षेत्र में गर्मी का जोर काफी अधिक बढ गया हैं और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी आगे जा चुका हैं. ऐसी परिस्थिति में सभी सरकारी अस्पतालों में उष्माघात कक्ष बनाने के निर्देश जारी हुए हैं. जिसके चलते स्थानीय जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड क्रमांक 1, 5 व 6 में उष्माघात के मरीजों हेतु कक्ष एवं सुविधा उपलब्ध कराई गई. साथ ही साथ गर्मी की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए जिला सामान्य अस्पताल में कुल 134 एसी व 121 कूलर शुरू किए जाने की जानकारी भी अस्पताल प्रशासन द्बारा दी गई. लेकिन हकिकत है कि अस्पताल में भर्ती रहनेवाले मरीजों और उनके परिजनों को अब भी भीषण गर्मी व उमस का सामना करना पड रहा हैं. विशेष तौर पर बुजूर्गो, छोटे बच्चो व महिला मरीजों को काफी तकलीफ हो रही हैं. जिसके चलते सवाल उपस्थित हो रहा है कि आखिर कितनी बडी संख्या में एसी व कूलर कहां लगाए गए है और उन स्थानों पर क्या वाकई उतन एसी और कुलर की जरूरत है.
* वार्ड क्रमांक 4 से एसी के आउटडोअर युनिट की चोरी
करीब 10 दिन पहले जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड क्रमांक 4 से 6 एसी के आउटडोअर युनीट चुराए गए. एक सुरक्षा रक्षक को चोर दिखाई भी दिया. जिसके चलते उसने चोर का पिछा करते हुए उसे पकडने का प्रयास किया. परंतु चार ने उस सुरक्षा रक्षक पर एसी आउटडोअर युनीट फेककर मारा और भाग निकला.
* एसी व कूलर पर लाखों का खर्च
जिला सामान्य अस्पताल में दस्तावेजों पर दर्ज रहनेवाले एसी व कूलर को चलाने हेतु जहा एक ओर लाखो रुपयों का खर्च हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी कोई सेवा व सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही. जिसके चलते सवाल उपस्थित हो है कि आखिर खर्च हो रहे पैसो का उपयोग कहां हो रहा है इसी बीच जिला सामान्य अस्पताल से एसी के आउटडोर युनिट चुराए जाने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई हैा.