श्रीकृष्ण मंदिर माताखिडकी में देवस्थान कोर कमिटी की बैठक

शहर सहित विविध मंदिरों के 60 से अधिक विश्वस्त रहे उपस्थित

अमरावती /दि.6- मंदिर संस्कृति का जतन व संवर्धन, मंदिर व्यवस्थापन को और अधिक सक्षम बनाने तथा मंदिरों से संबंधित विविध प्रश्नों पर सामूहिक भूमिका निश्चित करने के उद्देश्य से अमरावती जिला देवस्थान कोर कमिटी की बैठक रविवार 5 जुलाई को स्थानीय श्रीकृष्ण मंदिर माताखिडकी बुधवारा में उत्साहपूर्ण व सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई. बैठक में अमरावती शहर सहित विविध क्षेत्र के मंदिरों के विश्वस्त, पदाधिकारी, सेवाधारी और मंदिर व्यवस्थापन से संबंधित मान्यवर बडी संख्या में उपस्थित थे.
मंदिरों के समक्ष विविध आवाहन, मंदिरों का सुयोग्य व्यवस्थापन, धर्मदाय आयुक्त कार्यालय से समन्वय, मंदिरों का पंजीयन व प्रशासकीय अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सविस्तार चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित मान्यवरों ने इस प्रकार की बैठक नियमित आयोजित कर मंदिरों के संबंधित प्रश्नों पर चर्चा व मार्गदर्शन किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की.
बैठक में प्रमुख रुप से मंदिर संघटक नीलेश टवलारे, श्री महारुद्र मारुती संस्थान जहांगिरपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश परतानी, चंद्रभागेश्वर देवस्थान चांदुर रेलवे के अध्यक्ष कैलास गिरोलकर, पिंगलादेवी संस्थान के सचिव तथा मंदिर संघटक आशीषी मारुडकर, श्री नागेश्वर महादेव संस्था धामंत्री के अध्यक्ष व मंदिर संघटक कैलासकुमार पनपालिया तथा विश्वस्त मोहन इंगले, रवींद्र भोयर, सोपान करडे, मुकेश पवार, मार्डी स्थित मारुती मंदिर के विनोद वानखडे, कोंडेश्वर मंदिर के रामकृष्ण लांडोरे, गरुडेश्वर मंदिर आष्टी के अरुण गिरी, रेखा गिरी, अनादी शक्ति देवी मंदिर अमरावती के सचिव रामेश्वर पुरी, समर्थ रघुनाथ महाराज मंदिर के धनंजय वेलणकर, गौरक्षण संस्था अमरावती के दिनेश पनपालिया, व्यंकटेश बालाजी मंदिर अमरावती के हितेश काकडा, मीरा दातार देवस्थान बडनेरा के वसंत काले, प्रवीण श्रीरामवार, जगद्गुरु राजेश्वर माऊली रुक्मिनी विदर्भ पीठ के श्रीकृष्ण माहोरे, श्रीकृष्ण मंदिर देवस्थान ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाषराव पावडे, अवधूत बुआ संस्थान सावंगा विठोबा के विश्वस्त अशोक सोनाल, मंदिर संघटक रोहण ढोमने, दत्त मंदिर उमरपुरा के अध्यक्ष अनंतराव तेलखडे, अंबा-रुक्मिनी समिति कौंडण्यपुर प्रमुख अक्षय पुंडेकर तथा अन्य मंदिरों के विश्वस्त व पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि बडी संख्या में उपस्थित थे.

 

Back to top button