नागपंचमी पर इंद्रशेष बाबा दरबार में उमडे श्रद्धालु

शानदार पालखी यात्रा

* संपूर्ण परिसर बना तीर्थक्षेत्र
* नानाविध अनुष्ठानों में भाविकों का उत्साहपूर्ण सहभाग
अमरावती/दि.17 – शहर के वडाली कैम्प स्थित तीर्थक्षेत्र श्री इंद्रशेष बाबा दरबार में रथसप्तमी के बाद सबसे बडे उत्सव नागपंचमी महोत्सव की धूम रही. हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां उमडे. उन्होंने चाव से नारियल और प्रसाद चढाने के साथ पूजन किया. उसी प्रकार आज सबेरे निकाली गई सुंदर पालखी यात्रा में भी बडी संख्या में बालगोपाल और स्त्री-पुरुष भाविक उत्साह से सम्मिलित हुए. संपूर्ण परिसर तीर्थक्षेत्र बन गया था.
उल्लेखनीय है कि, इंद्रशेष बाबा दरबार में नागपंचमी महोत्सव मनाया जाता है. इस बार 6 दिवसीय आयोजन 13 अगस्त से प्रारंभ हो गया था. जिसमें कैलास महाराज के मुखारविंद से शिवपुराण का आयोजन रखा गया. उसी प्रकार रोजाना संध्या 5 से 7 बजे दौरान हरिपाठ और आरती का आयोजन रहा.
आज सोमवार सुबह 5 बजे विशेष अभिषेक और वारुल पूजन किया गया. फिर दिंडी पालखी निकाली गई. दोपहर 1 बजे से बाबा के दर्शन और महाप्रसाद में भाविक उमडे. दिंडी पालखी में भी भक्तों की भारी भीड रही. कीर्तनों पर थिरककर आनंद व्यक्त किया गया. कल मंगलवार को कैलास महाराज का काला का कीर्तन और दिव्यांगों को भोजन एवं वस्त्रदान का आयोजन है. उसी प्रकार घट विसर्जन परिक्रमा भी रहेगी.

Back to top button