किराए के मकान को लेकर विवाद

महिला से छेडछाड और धमकी का मामला दर्ज

अमरावती /दि.10 – फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने को लेकर विवाद के बाद एक युवती से अभद्र व्यवहार, अपमानजनक टिप्पणी और धमकी देने का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार 7 जून को शाम करीब 6 बजे मोती नगर क्षेत्र में हुई. शिकायतकर्ता 23 वर्षीय छात्रा है, जो किराए से रह रही है. शिकायत में आरोग लगाया गया है कि, आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता को संबंधित घर में किराए से नहीं रहने की बात कहते हुए उससे विवाद किया. इसके बाद अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया. शिकायत में यह भी आरोप है कि, शिकायतकर्ता को सार्वजनिक रुप से अपमानित करने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई. जिससे वह मानसिक रुप से परेशान हुई. घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों से जानकारी एकत्र की जा रही है.

Back to top button