डॉ. अश्विनी जोशी का एक सप्ताह में तबादला
प्राजक्ता वर्मा मुंबई मनपा की अतिरिक्त आयुक्त

मुंबई/दि.24- मुंबई मनपा की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी का एक सप्ताह के भीतर एमएमआरडीए के अतिरिक्त मनपा आयुक्त पद पर तबादला किया गया. दिल्ली में प्रतिनियुक्ती पर गई प्राजक्ता वर्मा का मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पद पर तबादला किया गया है.
सरकार ने जोशी और वर्मा का तबादला किया था. लेकिन दुसरे ही दिन दोनों तबादलों को स्थगिती दी गई थी. एक सप्ताह के भीतर दोनों अधिकारियों को फिर से उसी स्थान पर स्थानांतरित किया गया है. इसी तरह अकोला जिले के पालक सचिव पद पर सौरभ विजय की बजाए परिमसिंह की नियुक्ती की गई है. जबकि परभणी के पालक सचिव पद पर तुकाराम मुंढे की बजाए डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार की नियुक्ति की गई है.