व्यवसायिक गैस की सुचारु आपूर्ति होते ही शिवभोजन केंद्र की संख्या बढाएंगे

राज्य में 41 शिवभोजन केंद्र कार्यरत

* मंत्री छगन भुजबल ने दी विधान परिषद में जानकारी
मुंबई /दि.24- शिवभोजन केंद्रों को व्यवसायिक गैस की सुचारु आपूर्ति के लिए सरकार सकारात्मक है. कुछ कारणों से बंद शिवभोजन केंद्र जल्द ही शुरु किए जाएंगे. शिवभोजन केंद्रों को सुचारु रुप से नियमित रसोई गैस की आपूर्ति होते ही केंद्रों की संख्या बढाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री व वित्त विभाग से चर्चा कर राज्य में शिवभोजन केंद्रों की संख्या बढाएंगे, ऐसी जानकारी अन्न नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने मंगलवार को विधान परिषद में दी.
राज्य में विशेषत: पुणे व पिंपरी-चिंचवड परिसर के शिवभोजन केंद्र को व्यवसायिक गैस आपूर्ति करने के संदर्भ में विधानसभा सदस्या उमा खापरे द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री भुजबल ने राज्य सरकार की भूमिका स्पष्ट की. राष्ट्रवादी (अजीत पवार) के सदस्य संजय खोडके ने शिवभोजन केंद्र के लिए आर्थिक प्रावधान बढाने और थाली के पदार्थ में विविधता लाने की आवश्यकता दर्शायी. वहीं भाजपा के प्रवीण दरेकर ने शिवभोजन केंद्रों की संख्या बढाएंगे क्या? ऐसा सवाल उपस्थित किया तथा शिवसेना शिंदे गुट के विधायक बच्चू कडू ने दिव्यांग, विधवा और आत्महत्याग्रस्त के परिवारों को शिवभोजन केंद्र देने का विचार करें, ऐसी मांग की.

* 150 करोड का प्रावधान, केंद्रों ने की पर्यायी व्यवस्था
मंत्री भुजबल ने स्पष्ट किया है कि, योजना के प्रभावी अमल के लिए 150 करोड रुपए का आर्थिक प्रावधान किया गया है. कुछ जगहों पर व्यवसायिक गैस आपूर्ति करने अडचन निर्माण हुई थी. मात्र ऐसी परिस्थिति में भी संबंधित केंद्रों द्वारा पर्यायी व्यवस्था कर लाभार्थियों को भोजन उपलब्ध करवाया. राज्य में 42 में से 41 शिवभोजन केंद्र नियमित रुप से कार्यरत है.

* तो पाइप लाइन द्वारा गैस की आपूर्ति करेंगे
– जिन शिवभोजन केंद्रों में कुछ समय के लिए गैस आपूर्ति में अडचन निर्माण हुई थी, उन केंद्रों को पुन: शुरु करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
– जिस क्षेत्र में सिटी गैस वितरण व्यवस्था उपलब्ध है, वहां के शिवभोजन केंद्र द्वारा आवेदन किए जाने पर उन्हें पाइप लाइन द्वारा गैस की आपूर्ति की जाएगी. लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आऐगी ऐसा भी मंत्री भुजबल ने कहा.

Back to top button