कुंभमेला प्राधिकरण अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर से 70 करोड रुपए का फर्जी ठेका
पुलिस ने किया मामला दर्ज

नाशिक/दि.1– नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में फिलहाल कुंभमेले की तैयारी शुरु रहते 70 करोड रुपए के काम का फर्जी शुभारंभ करने के आदेश और वह भी नाशिक के विभागीय आयुक्त तथा कुंभमेला आयुक्त प्रवीण गेडाम के फर्जी हस्ताक्षर से किये जाने की बात उजागर हुई है.
इस संदर्भ में एक व्यक्ति द्वारा गेडाम के कार्यालय में संपर्क करने के बाद यह मामला उजागर हुआ. इस बाबत नाशिक रोड थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नाशिक और त्र्यंबकेश्वर के कुंभमेले के लिए करीबन 35 हजार करोड रुपए खर्च कर काम हो रहे हैं. इस कारण अनेकों का उस पर हाथ साफ करने का प्रयास जारी है. इसमें एक ठग ने विभागीय आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर 35 करोड रुपए के दो कामों के शुभारंभ की प्रति तैयार की थी.





