अवैध साहूकार पर छापामार कार्रवाई

संदिग्ध दस्तावेज किए जब्त

यवतमाल/दि.30 जिले के खानगांव साहूकारी दस्ते ने अलका नारायण गुजर के घर पर छापामार कार्रवाई कर तलाशी ली. इस दौरान पाए गए संदिग्ध सौदे पत्र, खरीदी पत्र सहित पांच अहम दस्तावेज और अन्य कागजात जब्त किए.
जानकारी के अनुसार जिले की खानगांव निवासी अलका गुजर अवैध रुप से साहूकारी करने की शिकायत संजय सवई पवार ने 20 अप्रैल को सहा. निबंधक, सहकारी संस्था, यवतमाल के पास दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर दस्ते ने खानगांव पहुंचकर अलका गुजर के घर की तलाशी ली और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए. अधिकारियों ने बताया कि, जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद महाराष्ट्र साहूकारी अधिनियम 2014 के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी.
यह कार्रवाई सहा. निबंधक (सहकारी संस्था) रिता बालकृष्ण निनावे के मार्गदर्शन में वी. के. हिरुलकर, ए. के. सुरपाम, एन. एस. भालेराव, एस. डब्ल्यू. पालकर, एस. डब्ल्यू. खरतडे, एस. डी. मडावी, के. एस. मारसपट्टीवार, एन. ए. खरोडे, आकाश दर्शनवार, विजयमाला रिठे, एपीआई उमेश चंदन, संकेत बोपचे, अभय बोबडे ने की है.

 

Back to top button