अमरावती में 8 लाख रुपए की ठगी
पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

अमरावती/दि.7 – अमरावती शहर के राजापेठ थाना क्षेत्र में कपडे धोने का साबून बनाने के कारखाने के लिए कच्चा तेल उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ 8 लाख रुपए की ठगी की. शिकायत के आधार पर राजापेठ पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया हैं. ठगे गए व्यापारी का नाम रूक्मिणी नगर निवासी दिनेश तिलकराज सिंह (56) हैं.
जानकारी के मुताबिक दिनेश तिलकराज सिंह को आरोपियों ने बताया कि तेल का टेंकर उपलब्ध है और उसे देने के लिए पैसे जमा करने होंगे. आरोपियों के कहने पर दिनेश तिलकराज सिंह ने लगभग 8 लाख रुपए उनके बताए खाते में जमा कर दिए लेकिन पैसे जमा करने के बाद भी तेल का टैंकर उपलब्ध नहीं कराया गया और शिकायतकर्ता को टालमटोल किया जाने लगा. अपने साथ जलासाजी होने का पता चलते ही दिनेश सिंह ने राजापेठ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने परभणी जिले के हाजी खान गफ्फार खान, मुसादिक खान हमीद खान, राकड बस जिंजर, मो. सैयद और सलीम अहमद उर्फ हाजी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया हैं. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही हैं.





