गडकरी इस्तीफा दें
प्रदेशाध्यक्ष सपकाल की मांग

* पेट्रोल के भाव में पानी बेचकर किया फ्रॉड
मुंबई /दि.3- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने ई-20 इंधन के नाम पर पेट्रोल और डीजल में पानी मिलाकर वाहन चालकों से धोखाधडी करने को बडा घोटाला निरुपित कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से तत्काल त्यागपत्र देने की मांग की. यहां तिलक भवन में मीडिया से बात करते हुए सपकाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए. उन्होंने सीएम फडणवीस की दिल्ली वारी की चर्चा और बीजेपी नेताओं में निराशा होने का दावा किया.
* नागपुर में गडकरी वाडा पर प्रदर्शन
आज नागपुर में युवक कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के पैतृक निवास महल स्थित गडकरी वाडा पर तीव्र आंदोलन किया. गडकरी का इस्तीफा मांगा गया. इस आंदोलन का समर्थन करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि, ई-20 इंधन का उपयोग 2030 में किया जाना था. किंतु सपकाल ने आरोप लगाया कि, गडकरी ने अपने करीबियों को लाभ पहुचाने के लिए हडबडी में यह निर्णय लागू कर दिया. अब इथेनॉल की बजाए पेट्रोल और डीजल में सीधे पानी मिलाए जाने की शिकायतें मिलने का दावा हर्षवर्धन सपकाल ने किया.





