मायके से 50 लाख रुपए लाने की मांग को लेकर प्रताडना
विवाहिता की शिकायत पर पति समेत सास, ननद व ननदोई पर मामला दर्ज

* राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.4 – शादी को पांच वर्ष पूर्ण होने के बाद भी ससुराल वालों ने विवाहिता पर मायके से 50 लाख रुपए लाने की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक अत्याचार किये. इन अत्याचारों से त्रस्त विवाहिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत सास-ससुर व ननद-ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. यह घटना राजापेठ थाना क्षेत्र में घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक सिंधुदुर्ग की रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि, उसका विवाह अमरावती के कृष्णार्पण कालोनी निवासी स्वप्नील बोरेकर के साथ वर्ष 2021 में हुआ. शादी को पांच साल पूर्ण हो चुके है. पीडिता का पति, सास, ननद-ननदोई, मायके से पैसे लाने के कारण पर से उसे प्रताडित कर रहे हैं. पीडिता का आरोप है कि, ससुराल वाले मायके अपने माता-पिता की पॉपर्टी में हिस्सा लेने के लिए 50 लाख रुपए की मांग को लेकर उसे प्रताडित कर रहे है. इन अत्याचारों से त्रस्त पीडिता द्वारा राजापेठ थाने में दर्ज की गई शिकायत के बाद प्रकरण महिला सेल में समूपदेशन के लिए गया था. लेकिन वहां पर कोई समझोता नहीं होने पर पुलिस उपायुक्त परिमंडल-2 के लिखित निर्देश पर राजापेठ पुलिस ने स्वप्नील बोरेकर, सास, दो ननद और ननदोई के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 351 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





