अमरावती कारागृह में तीन कैदियों पर हमला
अंतर्गत सुरक्षा को लेकर उठने लगे सवाल

* फ्रेजरपुरा थाने में मामला दर्ज
अमरावती/दि.6- स्थानीय मध्यवर्ती कारागृह की सुरक्षा का प्रश्न फिर चर्चा में आ गया है. कारागृह के बैरेक नंबर 59/26 में एक न्यायालयीन कैदी ने अन्य तीन कैदियों पर लाठी से हमला किया रहने की घटना शनिवार 4 जुलाई को घटित हुई. इश हमले में तीन कैदी गंभीर रुप से घायल हो गए. फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का नाम चांदुर बाजार तहसील के तलेगांव मोहना ग्राम निवासी जमील खान बिसमिल्ला खान है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी जमील खान ने रात के समय लाठी चुपचाप लाकर बैरेक में छिपा दी थी. तडके 4 से 4.30 बजे के दौरान सभी कैदी निंद में थे, तब जमील खान ने अचानक लाठी से तीन न्यायालयीन कैदियों के सिर पर लाठी से प्रहार किए. कारागृह में अचानक हुए हमले से हडकंप मच गया. विशेष यानी अमरावती मध्यवर्ती कारागृह के बैरेक अथवा परिसर में कैदियों के बीत होनेवाले झगडे कोई नई बात नहीं है. कारागृह प्रशासन व अधिकारियों के लिए ऐसी घटना अब नित्यक्रम हो गया है. इसके पूर्व भी अनेक बार कारागृह में कैदियों ने एकदूसरे सिर फोडे है. इतना ही नहीं बल्कि कैदियों के झगडे छुडाने के लिए गए कारागृह के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की घटना घटित हुई है.





