समाज का गौरव बढ़ाने वाले सदस्यों का सम्मान

श्री लोहाना नवयुवक मंडल का उपक्रम

अमरावती /दि.10- श्री लोहाना नवयुवक मंडल द्वारा समाज का गौरव बढ़ाने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मानार्थ एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. हाल ही में संपन्न हुए गुजराती एजुकेशन सोसायटी के चुनाव में श्री लोहाना नवयुवक मंडल द्वारा समर्थित मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सेठिया एवं किशोर कारिया ने शानदार विजय प्राप्त की. इस उल्लेखनीय सफलता पर मंडल की ओर से उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया.
इस अवसर पर मंडल के पूर्व मंत्री एवं सदस्य सागर रायचूरा द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने पर उनका विशेष सम्मान किया गया. साथ ही मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत पोपट की श्री लोहाना महापरिषद, विदर्भ ज़ोन के उपाध्यक्ष पद पर तथा मंडल के पूर्व अध्यक्ष जयेश सेठिया की श्री लोहाना महापरिषद में सहसचिव पद पर नियुक्ति होने पर उनका भी सम्मान कर शुभकामनाएँ दी गईं. इस कार्यक्रम में श्री लोहाना नवयुवक मंडल के अध्यक्ष कमलेश कारिया, सचिव प्रतीक आडतिया, कोषाध्यक्ष रोहित तन्ना, पूर्व अध्यक्ष शैलेश आडतिया, राजू आडतिया, किरीट गढ़िया तथा मंडल के सदस्य उमेश कारिया, कपिल पोपट, गौरव राजा, हार्दिक सोमैया, आकाश वसानी, हीरल अढिया, सुमित आडतिया, तेजस पोपट, पीयूष सेठिया, तुषार पोपट एवं गौरव सेठिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. सभी उपस्थित सदस्यों ने सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी समाज सेवा एवं सामाजिक विकास के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे.

 

Back to top button