चित्रकला व रंगभराई प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान
राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ का उपक्रम

अमरावती/दि.16– राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर अमरावती में चित्रकला एवं रंगभराई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम महानगरपालिका स्कूल क्रमांक 14, वडाली में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुई. इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति ममताताई आवारे के हाथों महामानव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए और उनके विचारों को साझा किया. इससे पूरे आयोजन में प्रेरणादायक वातावरण बना रहा.
* विजेताओं का सम्मान
प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को संघ के पदाधिकारियों एवं स्कूल के मुख्याध्यापक योगेश पखाले के हाथों सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया. चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता तनवी भोयर, नेहा किल्लेवाले, शबनमकौर टांक, रंगभराई प्रतियोगिता में विजेता प्रीतम सावलकर,पल्लवी किशोर चव्हाण, हर्षदा भोयर को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निलेश जामठे, पी.बी. वनस्कर, भास्करराव भटकर, गजाननराव वानरे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन वैशाली देशमुख ने किया, जबकि विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं स्टाफ की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही. इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ डॉ. आंबेडकर के विचारों का प्रसार किया गया.





