दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

छत्रपति संभाजीनगर के चार कारोबारियों की मौत

मंदसौर/छत्रपति संभाजीनगर/दि.26 – दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के चार कारोबारियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी कारोबारी मोबाइल एक्सेसरीज खरीदने के लिए दिल्ली जा रहे थे. मृतकों की पहचान रविंद्र भागवत काले (28), संदीप नवनाथ बोरसे (30), सचिन गंगाधर गजभारे (37) और राजेंद्र भावराव कवडे (46) के रूप में हुई है. वहीं अब्दुल खलील अब्दुल समद (30) और उमर इस्माइल जहागीरदार (32) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है.
पुलिस के अनुसार, छहों लोग बुधवार रात करीब 12 बजे एमएच-20/जीई-7359 नंबर की सात सीटर कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के तितरोद क्षेत्र में चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
पुलिस ने कार मालिक रविंद्र काले के मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य तत्काल मंदसौर के लिए रवाना हो गए. इस दुखद घटना से छत्रपति संभाजीनगर में शोक की लहर फैल गई है.
* वाशिम में ट्रैवल्स बस दुर्घटनाग्रस्त
इधर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में खुराना ट्रैवल्स की एक बस भी हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि रेलवे ओवरब्रिज के पास चालक का नियंत्रण बस से हट गया, जिसके बाद बस डिवाइडर पार करते हुए टिन शेड की दुकानों में जा घुस
हादसे में चालक समेत तीन से चार यात्री घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान दुकानों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
Back to top button