अवैध देशी शराब के अड्डो पर छापा, हजारो का माल जब्त

दो अड्डो पर क्राईम ब्रांच के दल की कार्रवाई

अमरावती/दि.31- अमरावती शहर में अवैध रूप से देशी शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में की गई.
पहली कार्रवाई फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के परिहारपुरा, वडाली में की गई. यहां संगीता गेंदालाल बेनीवाल (43) को अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब बनाते हुए पकड़ा गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 100 लीटर देसी शराब, 200 लीटर मोहमस साल्वा तथा अन्य सामग्री समेत कुल 75,750 रुपये का माल जब्त किया. इस मामले में फ्रेजरपुरा थाने में महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम की धारा 65 (ए), (एफ), (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
दूसरी कार्रवाई फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के महादेव खोरी में की गई. यहां भीमराव दामोदर गडलिंग (45) को अपने घर से अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए पकड़ा गया. उसके खिलाफ फ्रेजरपुरा थाने में महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम की धारा 65 (ई) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक शहर में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे तथा पुलिस उपायुक्त प्रांजलि सोनवणे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अतुल वर के नेतृत्व में एपीआई महेश इंगोले, पीएसआई गजानन सोनुने सहित क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मचारियों ने की.

Back to top button