अमरावती जिला महानुभाव परिषद की 12 जुलाई को अहम बैठक

नई कार्यकारिणी का होगा गठन

* रिद्धपुर में संत, महंत, तपस्विनी और वासनिक होंगे शामिल
* श्री चक्रधर स्वामी अवतार दिवस की तैयारियों पर होगी चर्चा
मोर्शी /दि.4- अखिल भारतीय महानुभाव परिषद, अमरावती जिला शाखा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 12 जुलाई को सुबह 10 बजे गोपीराज संस्थान, श्रीक्षेत्र रिद्धपुर (काशी) में आयोजित की जाएगी. बैठक में जिलेभर के संत, महंत, तपस्विनी, साधक, नामधारी और वासनिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे.
बैठक में अमरावती जिला महानुभाव परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. इसके साथ ही सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्वामी के अवतार दिवस के आयोजन की रूपरेखा तय की जाएगी तथा परिषद की आगामी कार्ययोजना, संगठन को मजबूत करने और धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा होगी. अखिल भारतीय महानुभाव परिषद के अमरावती जिलाध्यक्ष महंत गोपीराज महानुभाव उर्फ प्रसन्न शास्त्री ने जिले के सभी संत, महंत, साधक, तपस्विनी, नामधारी और वासनिकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि धर्म की उन्नति, संगठन की मजबूती और परमार्थ सेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है.

Back to top button