विद्यार्थियों की यात्रा सुविधाओं को प्राथमिकता
मोर्शी डिपो के नए प्रबंधक योगेश ठाकरे का शिवाजी विद्यालय में सम्मान

* अहिल्याबाई मुफ्त यात्रा पास योजना की समीक्षा
* विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा
मोर्शी /दि.4- मोर्शी बस डिपो में नव नियुक्त डिपो प्रबंधक योगेश ठाकरे ने तालुका के सर्वाधिक विद्यार्थी संख्या वाले शिवाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय का सद्भावना दौरा कर विद्यार्थियों की यात्रा संबंधी विभिन्न समस्याओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अहिल्याबाई मुफ्त यात्रा पास योजना तथा विद्यार्थियों के नियमित यात्रा पास से जुड़े मुद्दों पर विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों के साथ विस्तार से चर्चा की.
योगेश ठाकरे ने कहा कि विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. मुफ्त यात्रा पास एवं अन्य परिवहन सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए मोर्शी डिपो प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर शिवाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत देशमुख ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर डिपो प्रबंधक योगेश ठाकरे का सम्मान किया. कार्यक्रम में विद्यालय और मोर्शी डिपो के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने का विश्वास व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक गणेश सतई, उपप्राचार्य मिलिंद ढाकुलकर, वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौधरी, प्रेमा नवरे, अमित कानफाडे, रोहित चौधरी, सौरभ राजस, विजय तारापुर, सुहास मोरे, संदीप दंडाले सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे.





