कल दर्यापुर में पहली बार काजल हिन्दुस्तानी का आगमन
जोरदार स्वागत की जा रही तैयारी

दर्यापुर/दि.13– सकल हिन्दू समाज, दर्यापुर और गोपाल पाटिल अरबट मित्र परिवार के संयुक्त तत्वावधान मेेंं ‘हुंकार स्त्री शक्ति’ का इस विषय पर एक सार्वजनिक प्रबोधन सभा का आयोजन किया गया है. इस सभा में महिला सुरक्षा, कथित लव जिहाद एवं छुपे धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर मार्गदर्शन किया जायेगा. सभा की प्रमुख वक्ता काजल हिन्दुस्तानी (गुजरात) होगी, जो पहली बार दर्यापुर में संबोधित करेगी.
यह कार्यक्रम कल बुधवार 13 मई को शाम 7 बजे स्थानीय कन्या शाला मैदान, बसस्थानक के सामने आयोजित किया गया है. आयोजकों के अनुसार, दर्यापुर के इतिहास में पहली बार बडी संख्या में माता- बहनें एकत्र होकर महिला सुरक्षा और बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संकल्प लेगी. इस कार्यक्रम में महिलाओं सहित सभी नागरिकों से बडी संख्या में उपस्थित रहने की अपील आयोजकों द्बारा की गई है.





