राज्य मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण फैसले
खिलाडियों के लिए पुरस्कार हेतु नई नीति

* अहिल्या नगर में निजी स्वास्थ्य विद्यापीठ को स्वीकृति
मुंबई /दि.24- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में किसान कर्जमाफी की दूसरी किश्त जारी की गई. प्रदेश के 6.36 लाख किसानों के खाते में 5086 करोड वितरित किए गए. इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने चार महत्वपूर्ण निर्णय किए. खेल के मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले खिलाडियों हेतु पुरस्कार की नीति में परिवर्तन किया गया है. नागपुर, नाशिक और जत शहरों में विविध संदर्भों में निर्णय किए गए.
कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले में अहिल्या नगर में निजी स्वास्थ्य विज्ञान विद्यापीठ स्थापित करने का फैसला रहा. इस विद्यापीठ को डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल निजी विवि के रुप में मंजूरी दी गई है. जिसमें एमबीबीएस, डेंटल, नर्सिंग, फिजिओथेरपी सभी पाठ्यक्रम की स्नातक और स्नातकोत्तर पढाई होगी. उसी प्रकार सांगली जिले की जत नगर परिषद हेतु प्रशासकीय भवन के लिए 2585 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है.
नागपुर में भी लता मंगेशकर विद्यापीठ स्थापित करने का फैसला महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज किया. नाशिक जिले के निफाड तहसील अंतर्गत पिंपलगांव बसवंत में वरिष्ठ स्तर दिवानी न्यायालय स्थापित करने हेतु पद और खर्च के प्रावधान को मान्यता दी गई है.





