प्रवीण दरेकर, अरुण लखानी, डॉ. सुजय विखे, डॉ. कराड सहित 37 नेताओं को अहम जिम्मेदारी
महाराष्ट्र भाजपा में बड़ा फेरबदल

मुंबई /दि.25- महाराष्ट्र भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. केंद्र की राष्ट्रीय टीम की घोषणा के बाद अब महाराष्ट्र भाजपा ने भी विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने 37 नेताओं की सूची जारी की है. इसमें विधायक, पार्टी पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नई सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें प्रवीण दरेकर, आशीष शेलार, डॉ. भारती पवार, डॉ. सुजय विखे पाटील, गोपीचंद पडलकर, डॉ. भागवत कराड और मंगलप्रभात लोढ़ा समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं.
* किसे कौन-सी जिम्मेदारी?
विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भूषण महाडिक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की विश्वास पाठक, उद्योग प्रकोष्ठ की विधायक अरुण लखानी और ग्राम विकास एवं पंचायतराज प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सुधाकर भोयर को दी गई है. सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्वेता शालिनी, फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी प्रकोष्ठ की उषा वाजपेयी, आईटी प्रकोष्ठ की तेजस मालविया और क्रीड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी केदार जाधव को मिली है.
चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डॉ. भारती पवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ की विधायक सुनील कर्जतकर और आयुष्मान भारत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डॉ. सुजय विखे पाटील को सौंपी गई है. बंगाली प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शुभागत दास, रेलवे यात्री प्रकोष्ठ की कैलास वर्मा, अभियंता प्रकोष्ठ की विधायक प्रशांत ठाकुर और राजस्थानी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी देवीसिंग पुरोहित को दी गई है.
मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी केशव उपाध्ये, सुशासन प्रकोष्ठ की प्रदीप पेशकार, विदेश संबंध प्रकोष्ठ की विधायक सुनील राणे और तृतीयपंथी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डॉ. सान्वी जेठवा को मिली है. सहकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी विधायक प्रवीण दरेकर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की आशीष शेलार, शिक्षक प्रकोष्ठ की सुनील लोढ़ा और व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी किरिट भंसाली को सौंपी गई है.
आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलिंद कानडे, मछुआरा प्रकोष्ठ की चेतन पाटील, बुनकर प्रकोष्ठ की मनोज दिवटे और कामगार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलिंद तुलसकर को मिली है. उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी आर. डी. यादव, भटके-विमुक्त प्रकोष्ठ की गोपीचंद पडलकर और दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. भागवत कराड बनाए गए हैं. दिव्यांग प्रकोष्ठ में जयसिंग कृष्णराव चव्हाण को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
आध्यात्मिक समन्वय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तुषार भोसले, ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ की अनुप मोरे, पदवीधर प्रकोष्ठ की सुनील लोढ़ा और दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राजेश पिल्ले को दी गई है. ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अल्पा अग्रवाल, जैन समाज प्रकोष्ठ की मंगलप्रभात लोढ़ा और सेवाभावी संस्था (एनजीओ) संपर्क प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को सौंपी गई है. भाजपा की ओर से किए गए इन संगठनात्मक बदलावों को आगामी चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. अलग-अलग सामाजिक और व्यावसायिक समूहों तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने के लिहाज से इन प्रकोष्ठों की भूमिका अहम मानी जाती है.