पिंगलाई नदी में डूबने से मजदूर की मौत
तिवसा तहसील की घटना

तिवसा/दि.1– खेत में फवारणी के लिए गये एक 43 वर्षीय खेतिहर मजदूर की पिंगलाई नदी में डूबने से मृत्यु हो गई. यह घटना सोमवार की देर रात घटित हुई और मंगलवार को सुबह उजागर हुई. मृतक का नाम सुरवाडी खुर्द निवासी सतीश रंगराव गायकवाड है.
जानकारी के मुताबिक सतीश गायकवाड यह तिवसा भाग-2 एक खेत में मजदूरी पर फवारणी के लिए गया था. वापिस लौटते समय पिंगलाई नदी में उसका संतुलन बिगड गया और उसकी डूबने से मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी सुरवाडी के पुलिस पाटिल बंडू जाधव ने तिवसा पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. रात के अंधेरे में शव बाहर निकालकर पंचनामा किया गया. मृतक सतीश गायकवाड यह मजदूरी कर परिवार का पेट भरता था. उसकी मृत्यु से परिवार पर संकट आन पडा है. उसके पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो बेटी का परिवार है. इस घटना से ग्रामवासियों में शोक व्याप्त है. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





