11 विभागों के अधिकारी- कर्मियों की छुट्टीयां रद्द
राजस्व प्रशासन एक्शन मोड पर

* मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान
हिंगोली/दि.29– प्रदेश में सूखे का सामना करने के लिए राजस्व प्रशासन काम से लगा है. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सूूखा राहत के काम में लगे कृषि, जलापूर्ति, बिजली, राजस्व, जिला परिषद, पशु संवर्धन, जल संपदा सहित 11 विभागों में सभी के अवकाश रद्द कर देने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि अनेक जिलों के अधिकारियों ने इस संंबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.
जिले के आराटी में फसलों का निरीक्षण परीक्षण करने के पश्चात मीडिया से बातचीत में बावनकुले ने मान्य किया कि सोयाबीन के साथ ही कपास और अन्य फसलों को अवर्षा के कारण भारी नुकसान पहुंचा है. प्रदेश का लगभग 75% भाग अवर्षा से प्रभावित है. ऐसे में शासन सभी कदम उठा रही है. कृषक वर्ग को राहत देने के लिए मापदंडों की बजाय सीधे राहत पहुंचाने देवेन्द्र फडणवीस सरकार काम कर रही है. बावनकुले ने बताया कि स्वयं मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न भागों में दौरे किए है. नुकसान का प्रत्यक्ष अवलोकन किया है. बता दे कि चंद्रशेखर बावनकुले सूखे से निपटने बनी मंंत्रिमंडल उप समिति के प्रमुख है. उन्होंने दावा किया कि शीघ्रता से पंचनामे किए जा रहे हैं. किसानों को तत्काल और भरपूर सहायता के लिए राज्य सरकार तत्पर है. अधिकाधिक सहायता जल्द से जल्द देेने के लिए प्रयत्नशील है. उन्होंने दावा किया कि कुछ ही दिनों में पंचनामे पूर्ण हो जायेंगे. तत्पश्चात दिवाली पूर्व किसानों को भरपूर अर्थ सहायता सीधे खाते में दी जायेगी.





