कोरोना को लेकर मनपा प्रशासन सख्त

नियमों का उल्लंघन करनेवालों से वसूला गया दंड

प्रतिनिधि/दि.२२
अमरावती-शहर में कोरोना बाधितों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है. कोरोना को लेकर मनपा प्रशासन सख्त हो गया है. जो नागरिक नियमों का पालन न कर रहे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ दंड वसूला जा रहा है. मनपा आयुक्त के आदेशानुसार व वैद्यकीय अधिकारी (स्वच्छता)व स्वास्थ्य अधीक्षक अरूण तिजारे की उपस्थिति में मध्य झोन क्रमांक-२ राजापेठ अंतर्गत मंगलवार को राजकमल चौक, अंबादेवी रोड, गांधी चौक, अंबागेट परिसर में कोविड-१९ अंतर्गत सोशल डिस्टेसिंग न रखे जाने पर व सार्वजनिक स्थल पर मॉस्क न लगाने पर तथा सार्वजनिक स्थल थूंकने पर ६ व्यक्तियों पर कार्रवाई कर प्रत्येक व्यक्ति से ३०० रूपये का दंड वसूला गया. इस समय ज्येष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक बुरे उपस्थित थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button