21 लाख वोटर्स का मैपिंग पूर्ण

एसआईआर पर कलेक्टर आशीष येरेकर द्बारा जानकारी

* 81 प्रतिशत के साथ अमरावती प्रदेश के 10 अव्वल जिलों में
अमरावती/ दि.24- जिले में 25 लाख 93 हजार 398 वोटर्स में से 21 लाख 235 वोटर्स का मैपिंग आज सबेरे तक हो चुका हैं. जिससे एसआईआर के अगले चरण में सुनवाई के प्रकरण कम लेने पडेंगे. वोटर्स के मैपिंग में अमरावती जिला प्रदेश के टॉपटेन में होने की जानकारी जिलाधीश आशीष येरेकर ने आज दोपहर मीडिया से बातचीत दौरान दी. उन्होंने बताया कि शहरी भागों की बजाय देहातों में मैपिंग का प्रमाण बेहतर हैं. दर्यापुर विधानसभा क्षेत्र 93 प्रतिशत के साथ जिले में अग्रणी बना हुआ हैं. अमरावती सबसे कम 62 प्रतिशत मैपिंग हो पाई हैं.
जिलाधीश ने विधानसभा निहाय आंकडे भी इस समय दिए और बताया कि सभी बीएलओ को एसआईआर का काम अनिवार्य किया गया हैं. उन्हें किसी कारणवश कार्य न हो पानी की स्थिति में सहायता के लिए पटवारी तक उपलब्ध करवाए गए हैं. उन्होंने इसकी वजह स्पष्ट करते हुए कहा कि अ‍ॅप बीएलओ के मोबाईल हैंडसेट में ही अपडेट किया जा सकता हैं. दूसरे के नहीं. कलेक्टर ने मान्य किया कि कुछ मामलों में संबंधित बीएलओ काम में कोताही कर रहे थे. उन्हें समझाया गया. नोटीस दी गई. ऐसे एक-दो मामले जिले में रहे. उन्होंने बताया कि 10 बीएलओ कम काम कर रहे थे. धीमा काम कर रहे थे. उन्हें समझाया गया.
आशीष येरेकर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ही मैपिंग का काम धीमा नजर आ रहा हैं. अमरावती और बडनेरा विधानसभा क्षेत्र देहाती विधानसभा क्षेत्रों से पीछे हैं. फिर भी 20-25 दिनों में अमरावती जिले में मैपिंग में बडिया काम करते हुए आंकडा 47 प्रतिशत से बढाकर 81 प्रतिशत के पार कर दिया हैं. शीघ्र 90 प्रतिशत वोटर्स की मैपिंग एसआईआर में हो जाएगी. कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पुरानी वोटर लिस्ट से वोटर का ट्रेस हो जाने का अमरावती का प्रतिशत बेहतर है.
विधानसभा निहाय एसआईआर मैपिंग
धामणगांव – 91.83 प्रतिशत
बडनेरा -70.71 प्रतिशत
अमरावती- 62.94 प्रतिशत
तिवसा – 84.12 प्रतिशत
दर्यापुर- 93.10 प्रतिशत
अचलपुर- 80.09 प्रतिशत
मेलघाट- 82.65 प्रतिशत
मोर्शी – 85.2 प्रतिशत

Back to top button