खेत के तबेले में लगी भीषण आग

4 बकरियों के साथ 10 मूर्गियों की झुलसने से मौत

* तिवसा-सातरगांव मार्ग की घटना, लाखों का नुकसान
तिवसा /दि.26– तिवसा थाना क्षेत्र के सातरगांव मार्ग के एक खेत के तबेले में लगी भीषण आग के कारण चार बकरी और दस मूर्गियों की झुलसने से मृत्यु हो गई. तबकि एक गोवंश भी बुरी तरह से झुलस गई. शुक्रवार 22 मई को सुबह यह घटना घटित हुई. आग में कडबा कुटार समेत प्लास्टिक पाईप व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई.
जानकारी के मुताबिक तिवसा निवासी युवा किसान जयकुमार देशमुख का तिवसा-सातरगांव मार्ग पर जिनिंग प्रेसिंग के पास खेत है. उन्होंने इस खेत के तबेले में बकरियां, गाय बांध रखी थी. साथ ही मूर्गियां भी रखी हुई थी. इसके अलावा 60 नग सिंचाई पाईप के दो सेट तथा कडबा कुटार व अन्य सामग्री भी रखी हुई थी. शुक्रवार 22 मई को सुबह खेत के इस तबेले को अचानक आग लग गई. इस आग में 4 बकरियां और 10 मूर्गियों की झुलसने से मृत्यु हो गई. जबकि खुंटे से बांध रखी एक गाय भी बुरी तरह से झुलस गई, लेकिन वह खुंटा तोडकर भाग निकली इस कारण उसकी जान बच गई. आग इतनी भीषण थी कि, तबेले में रखे 60 नग पाईप, कडबा कुटार व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई. इस आग से करीबन ढाई लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. आग लगते ही परिसर के किसान घटना स्थल की तरफ दौड पडे. तिवसा नगर पंचायत के अग्निशमन दल को घटना की जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल आ पहुंचे और अथक प्रयासों के बाद आग को काबू में कर लिया गया. घटना के बाद पटवारी ने निरीक्षण कर पंचनामा किया. आग के कारण युवा किसान जयकुमार देशमुख को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की मांग नागरिकों ने की है.

Back to top button