मानसून सेल को ग्राहकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद

शॉपिंग करो दिल खोल के

* तापडिया सिटी सेंटर मॉल का आयोजन
* 16 अगस्त तक मिलेगा लाभ
अमरावती/दि.30- शहर तथा पूरे विदर्भ क्षेत्र के ग्राहकों के लिए खरीदारी का डेस्टीनेशन बन चुके तापडिया सिटी सेंटर (टीसीसी) मॉल ने अपना बहुप्रतिक्षित मानसून सेल आरंभ कर दिया है. 12 जून से प्रारंभ इस सेल में शापिंग करो दिल खोल में 16 अगस्त तक ग्राहकों को 60 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स पर 60 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा.े यानि खरीदारी का महासेल अब तापडिया सिटी सेंटर शुरू हो चुका है.
हर वर्ष की तरह इस बार भी टीसीसी मॉल ने मानसून सीजन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विशेष छूट, शॉपिंग रिवॉर्ड्स तथा ग्राहक सहभागिता गतिविधियों की योजना शुरू की है. इस अभियान की थीम शॉपिंग करो दिल खोल के रखी गई है. जिसका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर खरीदी अनुभव के साथ आकर्षक रिवॉडर्स प्रदान करना है. इस मानसून सेल में फैशन, फुटवेयर, एक्सेसरीज, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल और फैमिली शॉपिंग से जुडी विविध नामांकित कंपनियों के ब्रान्ड ग्राहकों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. जिसमें पैंटालून्स, ट्रेंड्स, लेवीज, एडिडास, स्केचर्स, मेट्रो शूज वाटा सफारी जैक एंड जोन्स, यूएस पोलो ऐसोसिएशन, मुफ्ती, स्पाइकर, मैडम, गो कलर्स, डब्ल्यू, ऑरेलिया, मायका, मिनिसो, एमआर, डीआइवाय, रिलायंस, डिजिटल, स्मार्ट बाजार, क्रॉसवर्ड, यूनिकॉर्न सहित कई लोकप्रिय ब्रांड्स आकर्षक ऑफर्स के साथ इस अभियान में शामिल हुए है. ग्राहकों को नवीनतम कलेक्शन, मौसमी फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज, गैजेट्स और लाइफस्टाइल उत्पादों पर विशेष बचत का अवसर दिया जा रहा है. इस मानसून सेल को अधिक रोचक बनाने के लिए प्रतिदिन हाइएस्ट शॉपर ऑफ द डे को एक विशेष सरप्राइज गिफ्ट दिया जा रहा है. यह पहल ग्राहकों को अधिक खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके खरीदारी अनुभव को और यादगार बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. तापडिया सिटी सेंटर मॉल आज विदर्भ के प्रमुख फैमिली शॉपिंग डेस्टिनेशन में से एक बन चुका है. फैशन, लाइफस्टाइल, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मनोरंजन और पारिवारिक सुविधाओं का अनूठा संगम इसे ग्राहकों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाता है.
मॉल प्रबंधक प्रमुख अनुपमा लढ्ढा तथा मधुर लढ्ढा का कहना है कि अमरावती के साथ-साथ अकोला, यवतमाल, वाशिम, वर्धा, बुलढाणा, मोर्शी, दर्यापुर, चांदुर तथा पूरे विदर्भ क्षेत्र से बडी संख्या में ग्राहक इस शॉपिंग के इस महासेल में शामिल होकर खरीदारी का लुफ्त उठा रहे है और आगे भी उठायेंगे. मानसून सेल यह केवल एक सेल नही, बल्कि पूरे परिवार के लिए एक विशेष शॉपिंग उत्सव है. आकर्षक छूट, लोकप्रिय, ब्रांड्स, खरीदारी पर रिवॉर्डस, और सरप्राइज गिफ्ट्स के साथ टीसीसी मॉल इस मानसून सीजन को और अधिक यादगार बनाने की कोशिश कर रहा है. आगामी 16 अगस्त तक चलनेवाले इस मानसून सेल का ज्यादा से ज्यादा संख्या में विदर्भवासियों ने लाभ लेने का आवाहन टीसीसी परिवार ने किया है.

Back to top button