सांसद वानखडे ने सेना नायक अविनाश डोंगरदिवे का किया सम्मान

17 वर्ष तक भारतीय सेना में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए डोंगरदिवे

अमरावती/दि.9- अमरावती जिले के दर्यापुर तहसील अंतर्गत लेहेगांव निवासी नायक अविनाश शिवपाल डोंगरदिवे के भारतीय सेना से 17 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अमरावती के सांसद बलवंत वानखडे विशेष रूप से उपस्थित रहे. सांसद वानखडे ने नायक अविनाश डोंगरदिवे का अभिनंदन करते हुए देश सेवा में उनके योगदान की सराहना की और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में सेवा देना गौरव की बात है और सैनिकों का समर्पण देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है.
समारोह में दर्यापुर कांग्रेस कमेटी के तालुकाध्यक्ष सुनील गावंडे, लेहेगांव के पूर्व सरपंच राजेश्वर कोल्हे, युवक कांग्रेस महाराष्ट्र के महासचिव इंजीनियर नितेश वानखडे, सैनिक सुधीर डोंगरदिवे सहित भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. गांव के नागरिकों ने भी नायक अविनाश डोंगरदिवे के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके सैन्य सेवाकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए गर्व व्यक्त किया. समारोह का वातावरण देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा.

Back to top button