श्री शिवाजी नवदुर्गोत्सव मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

सोमेश्वर गौड़ अध्यक्ष और मुकुंद रोटे बने सचिव

अमरावती/दि.7– स्थानीय खरकाडीपुरा स्थित श्री शिवाजी नवदुर्गोत्सव मंडल की नई कार्यकारिणी का हाल ही में आधिकारिक गठन किया गया है. इसमें सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर गौड़ को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है. आगामी शारदीय नवरात्रोत्सव के अवसर पर विविध धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
नवरात्र पर्व को अनुशासित, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडल के सदस्यों की एक विशेष बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई. अध्यक्ष सोमेश्वर गौड़, उपाध्यक्ष जगदीश सायसीकमल, कार्याध्यक्ष सतीश वानखेड़े, स्वागताध्यक्ष अरविंद हिरुलकर, सचिव मुकुंद रोटे, कोषाध्यक्ष हर्ष गौड़, सह-कोषाध्यक्ष अनुराग करूले, कार्यकारिणी सदस्य संजय जामठीकर, अमोल सायसीकमल, रोशन गौड़, रवींद्र लोंढे, रवींद्र रोटे, दीपक रोटे, अनिकेत भुयारकर, मंगेश लोंढे, शरद शास्त्रकार, पिंटू ब्राह्मणकर, अंकुश इंगोले और अभिनव हिरुलकर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस वर्ष नवरात्रोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ कई जनकल्याणकारी सामाजिक उपक्रम भी चलाए जाएंगे. बैठक में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

Back to top button