अकोला में उष्माघात से एक की मौत

शहर में मची खलबली

अकोला/दि.15 – जुना शहर थानांतर्गत चौक पर आज पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस ने लोडिंग ऑटो रिक्शा की ड्रायवर सीट पर शव बरामद किया. उसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक होनी बाकी थी. उसकी उष्माघात से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. ऐसा हुआ तो इस गर्मी के सीजन में राज्य में उष्माघात से यह पहली मौत रहेगी. उधर जुना शहर थाना के निरीक्षक ने मीडिया को बताया कि, किसी की कॉल पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और लाश पीएम के लिए अस्पताल भेजी गई. पीएम रिपोर्ट से खुलासा होगा. अभी तो पुलिस भी इसे उष्माघात मान रही है. अकोला भारत में सबसे हॉट रहा है. दो दिनों से अकोला दुनिया के सबसे गर्म शहरों में 44 डिग्री तापमान के साथ अव्वल बताया जा रहा. यहां के निवासियों का मारे गर्मी के बुरा हाल हो रखा है. प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिये है.

Back to top button