डेढ साल से चल रहा था ‘लव ट्रैप’ व ‘सेक्सटॉर्शन’ का मामला
जुडवां शहर के वायरल वीडियो मामले में सामने आई नई जानकारी

* डेढ-दो माह पहले समाज के प्रतिष्ठितों व पुलिस के पास भी पहुंची थी बात
* उस वक्त युवती की बदनामी को टालने आपसी सामंजस्य के साथ मामले को टाला गया था
अमरावती /दि.15- इस समय पूरे जिलेभर में जुडवां शहर के परतवाडा में रहनेवाले अयान अहमद नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ युवतियों के अश्लील व आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल किए जाने का मामला जबरदस्त ढंग से चर्चित है. जिसे लेकर जानकारी सामने आ रही है कि, अयान अहमद ने अपने कुछ साथिदारों के साथ मिलकर जुडवां शहर सहित आसपास के कुछ अन्य शहरों में रहनेवाली एवं संभ्रांत घरों से वास्ता रखनेवाली नाबालिग युवतियों को अपने प्रेमजाल में फांसा था और फिर उनसे जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए उनके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बनाए थे. जिनके जरिए उन नाबालिग युवतियों को ब्लैकमेल करते हुए ुउनसे धन उगाही भी की जा रही थी. पता चला है कि, ‘लव ट्रैप’ व ‘सेक्सटॉर्शन’ का यह काम विगत करीब साल-डेढ साल से चल रहा था. जिसकी किसी को कानोकान कोई खबर नहीं थी. हालांकि डेढ-दो माह पहले किसी एक युवती के अयान के साथ प्रेमसंबंध जारी रहने की जानकारी युवती के परिजनों को पता चल गई थी. साथ ही उन्हें यह भी पता चला था कि, अयान के पास उस युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी है. जिसके बाद इस मामले को समाज के कुछ प्रतिष्ठितों के सामने रखा गया था. साथ ही यह मामला परतवाडा पुलिस के पास भी पहुंचा था, परंतु उस समय संभ्रांत परिवार से वास्ता रखनेवाली युवती की संभावित बदनामी के खतरे को देखते हुए लडकी के परिवार वालों ने कुछ हद तक सामंजस्य वाली भूमिका अपनाई थी और इस मामले को वहीं पर रफा-दफा कर दिया गया था. लेकिन अब यह जानकारी सामने आई है कि, वह उक्त युवती का अपने-आप में कोई अकेला मामला नहीं था, बल्कि अयान अहमद द्वारा उस जैसी दर्जनों नाबालिग युवतियों को अपने प्रेमजाल में फांसकर रखा गया था. जिनके साथ जबरन यौन शोषण करते हुए वह उनके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाया करता था और फिर संभ्रांत परिवारों से वास्ता रखनेवाली ऐसी युवतियों से वह जमकर धन उगाही भी किया करता था.
पता चला है कि, अयान अहमद के कथित प्रेमजाल में फंसी एक युवती का पिता करीब 20 से 25 दिन पहले ही अयान अहमद के घर पहुंचा था और उसने अयान अहमद को अपनी बेटी पर डोरे डालने के लिए कडी फटकार भी लगाई थी. इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आई है कि, अयान अहमद के मकडजाल में फंसी कुछ युवतियों के परिजनों की ओर से कई बार पुलिस तक भी बात पहुंची, लेकिन हर बार इसे कच्ची उम्र वाले युवाओं के आपसी प्रेमप्रकरण का मामला समझते हुए ऐसी शिकायतों की लगभग अनदेखी की गई. यदि उसी वक्त समय रहते इस मामले में कोई कडी कार्रवाई की गई होती, तो संभवत: कुछ युवतियों का जीवन बर्बाद होने से बचाया भी जा सकता था.





