पिंपलोद गांव में एक ने लगाई फांसी, हुई मौत

दर्यापुर/दि.24 – तहसील के पिंपलोद गांव में मंगलवार 21 अप्रैल को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक का नाम सर्जेराव सुभाषराव नवलकर (36) बताया गया है.
जानकारी के मुताबिक सर्जेराव नवलकर ने मंगलवार को अपने घर में दोपहर के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अतिवृष्टि के कारण फसल हाथ में लगने और बढते कर्ज से परेशान होकर इस युवा किसान ने यह कदम उठाया. इसके पीछे पत्नी, एक बेटा, बेटी और वृद्ध माता-पिता का परिवार है. पिंपलोद गांव में शोक व्याप्त है.

Back to top button