वीजीसीएल सीजन -1 का ओपनिंग सेरेमनी रहा शानदार
आज से दशहरा मैदान पर शुरू हुई विदर्भ गुजरात क्रिकेट लीग

* अमरावती गुजराती समाज व युवक मंडल का आयोजन
अमरावती/दि.30- अमरावती के दशहरा मैदान में श्री गुजराती समाज अमरावती एवं श्री गुजराती युवक मंडल अमरावती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विदर्भ गुजरात क्रिकेट लीग सीजन-1 की आज भव्य ओपनिंग सेरेमनी सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस अवसर पर टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक परमार ग्रुप के अमितभाई परमार, सह-प्रायोजक रघुवीर मिठाइयां मीडिया एवं फोटोग्राफिक पार्टनर के रूप में रेड वेलवेट, ड्रिंक्स के मुख्य आयोजक अमृतभाई पटेल तथा सहायक सहयोगी जेपीएसकेआईए और रोहित इन्फो टेक, महालक्ष्मी ट्रेडर्स , इस आयोजन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं. इसके अलावा कई सहयोगी संस्थाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.
ओपनिंग सेरेमनी के दौरान मंचासीन श्री गुजराती समाज अमरावती के अध्यक्ष दिलीपभाई पोपट, सचिव अमृतभाई पटेल सह सचिव मणिकांतभाई दंड, सदस्य हंसमुखभाई कारिया, रमेशभाई परमार, जयंतीभाई परमार, हंसाबेन पोपट, इंदिराबेन अड़तिया (दुर्ग), गोविंदभाई पटेल, राजेशभाई पटेल , अनिल पंड्या, हर्षदभाई उपाध्याय, मुख्य अतिथियों में श्री अखिल भारतीय गुजराती समाज महाराष्ट्र तथा गोवा जोन के अध्यक्ष मोहनभाई पटेल , कार्यकारणी सदस्य अशोकभाई पोरिया, हितेषभाई लाड, कांतिभाई वाघेला ऐसे ही गुजराती समाज नागपुर के अध्यक्ष जीतूभाई कारिया , किरीट भाई सेघानी रिटायर जज, हितेशभाई दासानी रिटायर जीएसटी सुपरिटेंडेंट के द्वारा दीप प्रज्वलन कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. इस अवसर का लाभ लेने अध्यक्ष केतनभाई सेठिया , हीरलभाई अढीया, मालवभाई मेहता, जयभाई जोटांगिया, आकाशभाई वसानी, अमितभाई परमार, हार्दिकभाई पटेल, पप्पूभाई गधोंइया, केवलभाई वस्तनी , ब्रिजेशभाई , प्रतीकभाई दोषी , जतिनभाई किरी , निलेशभाई शाह, गौरवभाई पटेल आदी खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
पहले मुकाबले में यवतमाल चैंपियंस की दमदार जीत रही. उन्होंने राजाड़ी रघुवीर को रोमांचक मैच में 6 रनों से हराया. मैच अंत तक रोमांचक बना रहा और दर्शकों को जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. यवतमाल चैंपियंस की जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अभिषेक भट्टी का अहम योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. दूसरे मुकाबले में नमो 11 अकोला की शानदार जीत हुई. अंकित डभालिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. अकोला की टीम ने खामगांव गुजराती चैंपियंस को पराजित किया. वीजीसीएल सीजन-1 के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में राइजिंग सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएससी नागपुर को 6 विकेट से पराजित किया. मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सागर परमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. चौथे मैच में राजाड़ी रघुवीर की टीम 8 विकेट से जीत गई. निलेश राजकोटिया को मैन ऑफ द मैच दिया गया. वीजीसीएल सीजन-1 के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में राजाड़ी रघुवीर टीम ने पहले गेंदबाजी की. खामगांव गुजराती चैंपियंस की टीम निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 57 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजाड़ी रघुवीर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 60 रन बनाकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया.
* कल खेले जानेवाले मैच
– मैच 5: केजीएस खामगांव बनाम राजाड़ी रघुवीर सुबह 7 से 8:45 बजे तक.
– मैच 6: राइजिंग सुपर किंग्स बनाम यवतमाल चैंपियंस सुबह 8:45 से 10:30 बजे तक.
– मैच 7: नमो 11 अकोला बनाम लोहाना स्पोर्ट्स क्लब सुबह 10:30 से दोपहर 12:15 बजे तक.
– मैच 8: केजीएस खामगांव बनाम यवतमाल चैंपियंस दोपहर 12:15 से 2 बजे तक.
– मैच 9: नमो 11 अकोला बनाम राइजिंग सुपर किंग्स दोपहर 3 से 4:45 बजे तक.