प्रमोद जठार, नाईक, कर्जतकर, गोर्‍हे, भेंडे भी शपथबद्ध

बच्चू कडू ने ली विधान परिषद सदस्यता की शपथ

* विशेष ध्यान देने की अपील भी की
* नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण संपन्न
मुंबई /दि.14- उच्च सदन विधान परिषद के नवनिर्वाचित 10 सदस्यों ने आज विधान मंडल में सदस्यता की शपथ ग्रहण की. अमरावती जिले के बेबाक जननेता ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू ने शिवसेना सदस्य के रुप में विधान परिषद की सदस्यता लेने के साथ विशेष ध्यान देने की अपील की तो उपस्थित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सभी सोच में पड गए थे. फिर सभी खिलखिला दिए. बच्चू कडू पहली बार विधान परिषद विधायक बने हैं. उन्हें विधानसभा का चार कार्यकाल तगडा अनुभव है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में उन्हें पार्टी में एंट्री देकर उच्च सदन का सदस्य बनाया.
विधान परिषद के सभापति प्रा. राम शिंदे ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाई. उनमें भाजपा के प्रमोद जठार, सुनील कर्जतकर, माधवी नाईक, संजय भेंडे, विवेक कोल्हे, प्रज्ञा सातव, शिवसेन (शिंदे) की डॉ. नीलम गोर्‍हे व बच्चू कडू, शिवसेना (ठाकरे) गट के पूर्व विरोधी पक्षनेते अंबादास दानवे, राष्ट्रवादी के झीशान सिद्दिकी ने शपथ ली. इस समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार उपस्थित थी.

Back to top button