प्रशांत किशोर ने जीती बांकीपुर विधानसभा सीट
बीजेपी को सबसे बडा आघात, राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में पराजय

* मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने दिया झटका
दिल्ली/दि.3 – बीजेपी के दुर्दिन चल रहे हैं. केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र लेना पडा. अब बिहार में पार्टी ने वह विधानसभा सीट गंवा दी, जहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पांच चुनाव जीते थे. रणनीतिकार से राजनेता बने जनसुराज पार्टी के सर्वेसर्वा प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत पक्की कर ली है. आज समाचार लिखे जाने तक प्रशांत किशोर 59,213 वोट लेकर बीजेपी के नीरजकुमार 39,794 से निर्णायक बढत ले चुके थे. उनकी बढत 19,419 वोट हो गई थी. उधर एपी से भी बीजेपी के लिए बुरा समाचार मिला है. दतियां सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीत गए है. भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था. आशुतोष तिवारी नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी नहीं जीत सके.
गुजरात से बीजेपी के लिए अच्छा समाचार आया. मंजलपुर विधानसभा सीट कमल के प्रत्याशी सत्येंद्रभाई पटेल उर्फ सतीश ने 30,630 वोटों के अंतर से जीती. उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबाडी को शिकस्त दी. तीनों सीटों पर गत 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी.





