प्रीति सावजी बनी एमएसएमई विभाग समिति सदस्य

अमरावती और अकोला जिले का लघु उद्योग भारती अध्यक्षपद

अमरावती /दि.30- महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग ने एमआईडीसी स्थित अमृतवेल प्लास्टिक इकाई की संचालिका प्रीति सावजी को सूक्ष्म और लघु व मध्यम उपक्रम विकास परिषद की अमरावती संभाग समिति की सदस्या मनोनीत किया है. वे अमरावती और अकोला लघु उद्योग भारती की अध्यक्षा भी बनी है. शासन की अधिसूचना में प्रीति सावजी की नियुक्ति की घोषणा की गई. जिससे अमरावती एमआईडीसी एसो. में हर्ष की लहर देखी जा रही है. प्रीति सावजी की नियुक्ति का स्वागत हो रहा है. अमरावती राजस्व संभाग में अगले तीन वर्षों के लिए वे एमएसएमई उपक्रम विकास परिषद की सभासद के रुप में काम करेगी. संभाग में एमएसएमई उपक्रमों को ऋण आपूर्ति करनेवाले अग्रणी बैंक के प्रादेशिक अधिकारी के रुप में मंत्रालय ने उनकी कानून के द्वारा स्थापित समिती पर नियुक्ति की है.
उल्लेखनीय है कि, यह नियुक्ति राज्यपाल के आदेश से की जाती है. प्रीति सावजी के मनोनयन से अमरावती एमआईडीसी क्षेत्र और उद्यमी प्रफुल्लित हो गए हैं.

Back to top button