पुष्कल शर्मा जाना चाहता है डिफेन्स सर्विसेस में

पिता भारत शर्मा की तरह सेना में रहकर देश सेवा करने की चाहत

अमरावती/दि.12– हाल ही में सीबीएसई बोर्ड द्बारा ली गई कक्षा 10 वीं की परीक्षा में स्थानीय विजया कॉन्वेंट के छात्र पुष्कर भारतभूषण शर्मा ने 81 फीसद अंक हासिल किए. शानदार अंकों के साथ सीबीएससी बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पुष्कर शर्मा की चाहत अपने सैन्य अधिकारी पिता की तरह सेना में जाकर देश सेवा करने की हैं. जिसके चलते वह आर्मी डिफेन्स सर्विसेस हेतु जेईई-एनडीए की तैयारी कर रहा हैं.
पछाई लिखाई के साथ ही पुष्कर शर्मा की खेलकुद एवं शारीरिक गतिविधियों में भी अच्छी खासी रूची हैं और वह हव्याप्रमं में फुटबॉल की जमकर प्रैक्टिस भी करता हैं. पुष्कर शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता दिपीका व भारतभूषण शर्मा एवं नाना श्यामसुंदर शर्मा (रक्तदान) सहित अपने गुरूजनों व परिजनों को दिया हैं.

Back to top button