श्रीमभ्दगवग्दीता ज्ञान स्पर्धा का परीक्षा परिणाम घोषित

राज्य के अनेक विद्यार्थियों ने लिया सहभाग

मोर्शी/ दि. 7 – महंत आग्नेय आचार्य लोणारकर बाबा गोपाल आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष अखिल भारतीय पंचकृष्ण ज्ञान प्रबोधन मंडल जालीकादेव के मार्गदर्शन में संपूर्ण राज्यभर में श्रीमभ्दगवग्दीता ज्ञान स्पर्धा परीक्षा का आयोजन किया गया था. प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को श्रीमभ्दगवग्दीता पुस्तके दी गई. इस पर आधारित परीक्षा में प्रश्न पत्रिका दी गई थी. मोर्शी में भी इस परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा की जवाबदारी रजनी मडघे एवं उज्वल मडघे को दी गई. शहर के 150 विद्यार्थियों के साथ कुछ महिलाओं ने भी परीक्षा दी थी.
परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया. सभी सहभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व मुख्याध्यापकों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अमरावती जिला महानुभाव परिषद के प्रसिध्दी प्रमुख राजेंद्र देशमुख, मुख्याध्यापक प्रवीण राउत, मुख्याध्यापिका दिपाली देशमुख, शारदा वानखडे, खानापुर व मोर्शी स्थित महिला मंडल व सभी विद्यार्थी ,शाला के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अथक प्रयास किए, ऐसी जानकारी राजेंद्र देशमुख ने दी.

Back to top button