पूर्व झोन-3 की पहली मासिक बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

जनसमस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश

अमरावती/दि.10 – अमरावती मनपा के पूर्व झोन क्रमांक-3 की पहली मासिक बैठक का आयोजन झोन कार्यालय में किया गया. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क मरम्मत, नालों की सफाई, स्वच्छता, सुलभ शौचालय, सार्वजनिक सभागार, विद्युत व्यवस्था, संपत्ति कर वसूली, फॉगिंग, ब्लीचिंग तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.
बैठक में सभी नगरसेवकों ने अपने-अपने प्रभागों की समस्याएं और नागरिकों से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे. संबंधित अधिकारियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. झोन सभापति इस्माइल कासम लालूवाले ने सभी संबंधित विभागों को लंबित कार्यों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. बैठक में नगरसेवक सचिन वैद्य तथा नगरसेविकाएं नूतन भुजाडे, विद्या माटे, अर्चना आत्राम, अर्चना पाटिल और मालता गवई उपस्थित रहीं. इस अवसर पर सहायक आयुक्त नितिन बोबडे, उद्यान अधीक्षक जीवन बोरकर, बाजार एवं परवाना विभाग के सहायक आयुक्त मंगेश कडू, कार्यकारी अभियंता भटकर, उप अभियंता शरद तिनखेडे, सहायक अभियंता आनंद जोशी, अजय विंचुरकर, कनिष्ठ सहायक अभियंता शुभम जावरे, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी संदीप पाटबागे, स्वास्थ्य निरीक्षक कुंदन हडाले सहित झोन कार्यालय के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button