बेवजह रास्तो पर घूमने वालों की आरटीपीसीआर जांच

नप प्रशासन, पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

धामणगांव रेल्वे/प्रतिनिधि दि.२६ – कोरोना महामारी की पार्श्वभूमि पर जिला प्रशासन द्बारा कडा लॉकडाउन लगाया गया है. किंतु फिर भी कुछ लोग बेफिक्र होकर घूम रहे है. इन बेवजह घूमने वालों की नप प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्बारा आरटीपीसीआर जांच अभियान शुरु कर दिया गया है. मंगलवार से शहर के हर चौक चौराहों पर बेवजह घूमने वालों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है. इस अभियान में नप कर्मचारी, पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सहभाग है.

Back to top button