54 गांवों में भीषण जलकिल्लत

30 निजी कुओं व 23 बोर का अधिग्रहण

मेलघाट के गांवों में जलापूर्ति हेतु लगाए गए 19 टैंकर
अमरावती/दि.2 अप्रैल माह के खत्म होते ही जिले में जलकिल्लत की दाहकता बढने लगी हैं. 54 गांवो में इस समय भीषण जलकिल्लत है. जिसके चलते चिखलदरा तहसील के दुर्गम आदिवासी गांवों में 19 टैंकरों केे जरिए जलापूर्ति की जा रही हैं. जलजीवन मिशन के काम आधे अधूरे रहने की वजह से तेज धूप व भीषण गर्मी के बीच विभिन्न गांव-गांव के नागरिकों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड रहा हैं.
चिखलदरा तहसील के 14 गांव इस समय भीषण जलकिल्लत से जूझ रहे हैं. जिनमें मोथा, खडीमल, गौलखेडा बाजार, बाहदरपूर, आकी, मेहरियम, आला डोह व लवादा इन गांवो का समावेश हैं. इन गांवों में जलजीवन मिशन के 70 फीसद से अधिक काम पूरे होने की बात दस्तावेजों पर दिखाई देती हैं. लेकिन हकिकत में इन गांवों की प्यास बूझाने के लिए टैंकर के अलावा और कोई पर्याय नहीं हैं. वही नांदगांव खंडेश्वर तहसील में 7 तथा चांदूर रेलवे तहसील में पांच गांवों के कुओं को अधिग्रहित किया गया हैं.

* 10 तहसीलों में जलकिल्लत
इस समय धामणगांव रेलवे, चांदूर बाजार, दर्यापुर व धारणी तहसीलों में टैंकर, कुएं व बोर अधिग्रहण की स्थिति निरंक हैं. परंतु चिखलदरा, मोर्शी, अचलपुर, नांदगांव खंडेश्वर व अंजनगांव सुर्जी जैेसे तहसीलों में जलकिल्लत की तीव्रता बढने के चलते निजी कुओं एवं बोअरवेल के अधिग्रहण पर जोर दिया जा रहा हैं. जिले के 46 गांवों हेतु 30 निजी कुओं व 23 बोअरवेल का अधिग्रहण किया गया हैं.

* जलकिल्लत को लेकर जिला                स्थिति
कुल जलकिल्लत ग्रस्त गांव                        46
अधिग्रहित निजी कुएं                                30
अधिग्रहित बोअरवेल                                23
टैंकर से जलापूर्ति                                    19

Back to top button