शरद पवार फिर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा रुटीन चेकअप

मुंबई/दि.27 – राष्ट्रवादी कांग्रेस के सर्वेसर्वा और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चिंता की कोई बात नहीं है और वे केवल नियमित मेडिकल जांच (रूटीन चेकअप) के लिए अस्पताल गए हैं.
बढ़ती उम्र और लगातार राजनीतिक व सामाजिक व्यस्तताओं के कारण शरद पवार की सेहत का नियमित ध्यान रखना जरूरी होता है. इसी पृष्ठभूमि में, डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उनकी कुछ आवश्यक मेडिकल जांच ब्रीच कैंडी अस्पताल में की जा रही हैं.
* जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने की संभावना
शरद पवार की सेहत को लेकर कोई गंभीर बात नहीं है. उनकी नियमित जांच पूरी होने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने की संभावना है. इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और राज्यभर के उनके समर्थकों को उनकी सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, ऐसी जानकारी सूत्रों द्वारा दी गई है.
* पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं
इससे पहले अप्रैल महीने में भी शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिल्ली से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें एडमिट किया गया था. दो दिन में डिस्चार्ज मिलने वाला था, लेकिन डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में ही रखा गया था. इस बार भी रूटीन चेकअप के कारण शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Back to top button