17 से 24 तक श्री रूक्मिणी पालखी समारोह
नागपुर से रवाना होकर पालखी पहुंचेगी कौंडण्यपुर

अमरावती/दि.14– श्री रूक्मिणी विदर्भपीठ (अंबीकापुर-कौंडण्यपुर) के पीठाधिश्वर जगतगुरू स्वामी श्री राजेश्वर माउली सरकार की प्रेरणा के चलते आगामी 17 से 24 मई तक जगतजननी माता श्री रूक्मिणी पालखी समारोह का अयोजन किया जा रहा हैं. इस पालखी समारोह का प्रारंभ 17 मई को सुबह 6 बजे नागपुर के राम नगर स्थित श्रीराम मंदिर से होगा तथा 23 मई को यह पालखी कौंडण्यपुर स्थित श्री रूक्मिणी विदर्भ पीठ पहुंचेगी, जहां पर 24 मई को हरिणाम संकिर्तन, वारी एवं महाप्रसाद के साथ इस आयोजन का समापन होगा.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि 17 मई को नागपुर से रवाना होने के उपरांत यह पालखी पेठकालडोंगरी, रिंगनाबोडी, जुनापानी, खापरी, कारंजा घाडगे, सारवाडी, तलेगांव, वर्धमनेरी व आर्वी होते हुए 23 मई को कौंडण्यपुर पहुंचेगी. यात्रा मार्ग में शामील प्रत्येक प्रमुख स्थानों पर मंदिरों व ग्रामपंचायतों में जनप्रतिनिधियों, समाजप्रमुखों व गांववासियों द्बारा पालखी के स्वागत व पूजन हेतु नियोजन किया जा रहा हैं. जिसके तहत ग्राम प्रवेश के समय पालखी का जल्लोषपूर्ण स्वागत करने के साथ ही पालखी यात्रा में शामिल भाविकों के लिए चाय पानी, नाश्ते व भोजन सहित प्राथमिक उपचार सेवा वाहन एवं विश्राम की व्यवस्था भी जाएगी. इस पालखी यात्रा में शामिल होने अथवा सेवा प्रदान करने हेतु इच्छूक भाविक श्रध्दालुओ द्बारा राजू ढोले (8600464911), अरविंद सेलोकार (9503059133) व प्रदीप मोटघरे (8329669479) से संपर्क किया जा सकता हैं.





