चांदी 6,550 और सोना 2,156 सस्ता, 3 दिनों में चांदी 22 हजार टूटी

नई दिल्ली/दि.25- सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को चांदी के भाव में 6,550 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका दाम घटकर 2.15 लाख प्रति किलो रह गया. पिछले तीन दिनों में ही चांदी करीब 22 हजार प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. वहीं, 24 कैरेट सोना भी 2,156 प्रति 10 ग्राम टूटकर 1.40 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले इसका भाव 1.42 लाख प्रति 10 ग्राम था. जून महीने में अब तक सोना करीब 16 हजार और चांदी 48 हजार तक सस्ती हो चुकी है.
* रिकॉर्ड स्तर से बड़ी गिरावट
31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव 1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 1.76 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. इसके बाद से अब तक सोना करीब 36 हजार सस्ता हो चुका है. इसी तरह चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख प्रति किलो थी और 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 3.86 लाख प्रति किलो के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी. तब से अब तक चांदी में करीब 1.70 लाख प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है.
* गिरावट के प्रमुख कारण
– विशेषज्ञों के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं.
– अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौता होने से सुरक्षित निवेश की मांग घटी.
– अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को ऊंचा रखने के संकेत.
– अमेरिकी डॉलर की मजबूती से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव.
– रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली.
– गोल्ड और सिल्वर एढऋ में भारी बिकवाली से बाजार पर असर.
* सोना खरीदते समय रखें सावधानी
– हमेशा इखड हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें.
– खरीदारी से पहले विभिन्न स्रोतों से उस दिन का बाजार भाव जरूर जांच लें.
– 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर को समझकर खरीदारी करें.
* असली चांदी की पहचान कैसे करें?
– मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती.
– आइस टेस्ट: चांदी पर रखी बर्फ तेजी से पिघलती है.
– स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती.
– क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आ सकता है.





