रिेेकॉर्ड 12,174 रू. सस्ती हुई चांदी…2,35,826रू. किलो हो गई
चांदी में एक दिन की सबसे बडी गिरावट

मुंबई/दि.9 – रिकॉर्ड स्तर पर पहुचीं चांदी में गुरूवार को एक दिन की सबसे बडी गिरावट आई. चांदी 12,174 रू. सस्ती होकर 2,35, 826 रू. प्रति किलो तक लुढक गई. एक दिन पहले यानी 7 जनवरी को ही चांदी ने 2,48,000 रू. किलो का उच्चतम स्तर हासिल किया था. इससे पहले एक दिन में सबसे बडी गिरावट 22 अक्तूबर 2025 में आई थीं. तब चांदी 10,549रू. गिरकर 1,52, 501 रू. किलो पर आई गई थीं. वहीं, जेवराती सोना 826 रू. घटकर 1,24,368 रू. प्रति 10 ग्राम पर आया.
* 3 माह… 5 झटके पर 83 हजार चढी भी
तारीख गिरावट भाव/किलो
08 जनवरी 26 – 12,225 2,35,775
22 अक्तूबर 25 – 10,549 1,52,501
20 अक्तूबर 25 – 6,180 1,63,050
16 अक्तूबर 25 – 5,917 1,68,083
17 नवंबर 25 – 4,434 1,54,933
*…लेकिन 1 साल में सोने से दोगुना रिटर्न दे चुकी चांदी
-एक वर्ष में चांदी ने 163.57 %, सोने ने रिटर्न 76.04 % दिया.
– एक साल में चांदी 1,46,552 रू., सोना 58,647रू. बढा हैं.
– 8 दिन में चांदी 5,406 रू., जेवराती सोना 2, 361 रू. महंगा.





