अमरावती जिले में ‘एसआयआर’ प्रक्रिया ने पकडी रफ्तार
30 जून से जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में अभियान शुरू

* 29 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया, मैपिंग का काम 91 फीसद पूरा
अमरावती /दि.8– जिले के आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष सघन पुनरीक्षण यानी एसआयआर की प्रक्रिया मंगलवार 30 जून से शुरू हो गई है. जो आगामी 29 जुलाई तक चलेगी. इस दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचियों में दर्ज नामों की पडताल करेंगे. वहीं इस समय तक अमरावती जिले में मैपिंग का काम 91 फीसद तक पूरा हो चुका है.
* मतदाता सूचियों को किया जाएगा दुरूस्त
मतदाता सूचियों में रहनेवाली त्रृटियों को दूर करने, मृत व स्थलांतरीत मतदाताओं के नाम हटाने तथा नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा.
* घर-घर जाएंगे बीएलओ
एसआयआर की प्रक्रिया पर प्रभावी अंमल करने हेतु 30 जून से 29 जुलाई के दौरान मतदाताओं के घरों पर बीएलओ द्वारा भेट दी जाएगी तथा बीएलओ द्वारा मतदाताओं को इन्युमरेशन फॉर्म वितरीत किए जाएंगे.
* ‘इन्युमरेशन फॉर्म’ भरना होगा आवश्यक
गृह भेट के दौरान बीएलओ द्वारा नागरिकों को दो गणना आवेदन यानी इन्युमरेशन फॉर्म दिए जाएंगे. जिस पर मतदाताओं को अपनी तमाम जरूरी जानकारियां सटिक तरीके से भरकर देनी होगी.
* फॉर्म पर कौनसी जानकारी भरनी है
मतदाता का पूरा नाम, परिवार में सदस्यों की संख्या, पता, मोबाईल क्रमांक, आधार क्रमांक, मौजुदा मतदाता सूचि का अनुक्रमांक जैसी जानकारियां इन्युमरेशन फॉर्म पर दर्ज करनी होगी. साथ ही दो पासपोर्ट फोटो भी उपलब्ध कराने होंगे.
* तीन बार मिलेगा मौका, अन्यथा मतदान का अधिकार होगा खत्म
बीएलओ द्वारा किसी भी मतदाताओं के घर पर अधिकतम तीन बार भेट दी जाएगी और यदि संबंधित मतदाता द्वारा इन तिनों भेट के दौरान अपनी जानकारी नहीं दी जाती है, तो संबंधित मतदाता के नाम को मतदाता सूचि से काटकर हटा दिया जाएगा.
* पिछली एसआयआर में नाम नहीं रहने पर भी चिंता नहीं
यदि किसी मतदाता का नाम पिछले एसआयआर की प्रक्रिया में नहीं पाया जाता है तो उसे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. ऐसे मतदाताओं द्वारा जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवासी प्रमाणपत्र व जाती प्रमाणपत्र को प्रस्तुत करते हुए अपना नाम मतदाता सूचि में दर्ज कराया जा सकता है.
* ‘बीएलओ’ के साथ रहेंगे ‘बीएलए’
सरकारी कर्मचारी रहनेवाले ‘बीएलओ’ के साथ ही राजनितीक दलों के स्थानिय जानकारी रहनेवाले बुथ लेवल एजेंट यानी ‘बीएलए’ भी रहेंगे. जो बीएलओ को अपने क्षेत्र में रहनेवाले प्रत्येक व्यक्ती के घर तक ले जाकर हर मतदाता के एसआयआर की प्रक्रिया को पूरी करने में सहायता करेंगे.
* निर्वाचन क्षेत्र निहाय बीएलओ
धामणगाव – 378
बडनेरा – 345
अमरावती – 322
तिवसा – 319
मेलघाट – 356
अचलपुर – 309
मोर्शी – 311
दर्यापुर – 342
इस राष्ट्रीय कर्तव्य में प्रत्येक नागरिक ने सहभाग लेना चाहीए तथा गृहभेट हेतु आनेवाले बीएलओ को योग्य व सटिक जानकारी देते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए.
– शिवाजी शिंदे, उपजिला निर्वाचन अधिकारी





