यूनिक इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

अमरावती/दि.15– यूनिक इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने हर साल की तरह इस वर्ष भी एसएससी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया. इस अवसर पर स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों का ट्रॉफी देकर सत्कार किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जावेद पठान उपस्थित रहे. उनके हाथों विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया.
इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष डॉ. फहीम खान ने विद्यार्थियों को भविष्य में उपलब्ध विभिन्न कोर्सों और करियर के अवसरों की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया. उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. स्कूल की मुख्य अध्यापिका हुमेरा राहत खान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं नाहिद सर ने भी छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर के लिए प्रेरित किया.कार्यक्रम का सुंदर संचालन समर अंबरिन ने किया. इस अवसर पर यूनिक मैनेजमेंट के डॉ. जीशान खान, डॉ. फहीम खान, डॉ. इमरान शेख, डॉ. इब्राहिम खान सहित स्कूल स्टाफ और पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.





