प्रारंभ करें अमरावती-दिल्ली ट्रेन
सीधे रेल मंत्री को भेजी चिठ्ठी

* राष्ट्रवादी पीपल्स पार्टी के अमित वेलूकर की मांग
अमरावती /दि.25- केंद्र में सत्तारुढ एनडीए की घटक राष्ट्रवादी पीपल्स पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अमित वेलूकर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अमरावती से सीधी दिल्ली रेल सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया है. वेलूकर ने कहा कि, अमरावती ही नहीं आसपास के जिले के यात्रियों को भी सुविधा होगी. विदर्भ से दिल्ली जाने के लिए नागपुर और अकोला स्टेशनों से जानेवाली सभी गाडियों में हमेशा आरक्षण वेटिंग रहता है. ऐसे में अमरावती संभाग के यात्रियों हेतु सीधी रेल सेवा की नितांत आवश्यकता है.
वेलूकर ने दावा किया कि, अमरावती से दिल्ली गाडी का फायदा व्यापारी, विद्यार्थी, उद्योगपति और सामान्य लोगों को होगा. उनकी रेल सुविधा बढने से परिसर के उद्योगधंधों को भी प्रोत्साहन मिलेगा. अमित वेलूकर ने कहा कि, अमरावती पश्चिम विदर्भ का महत्वपूर्ण जिला है. तेजी से तरक्की की राह पर आगे बढ रहा है. ऐसे में सीधे दिल्ली रेल सेवा का लाभ हो सकता है.





